Feb 13, 2025, 03:02 PM IST

अगर इंग्लिश नहीं, तो फिर अमेरिका की आधिकारिक भाषा क्या है?

Raja Ram

अमेरिका में सबसे ज्यादा लोग अंग्रेजी बोलते हैं, लेकिन क्या यह वहां की आधिकारिक भाषा है? इसका जवाब आपको चौंका सकता है!

अमेरिका में कई भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन अब तक किसी भी भाषा को आधिकारिक दर्जा नहीं दिया गया है.आखिर क्यों?

अमेरिका में स्पेनिश, चाइनीज, फ्रेंच समेत कई भाषाएं बोली जाती हैं. एक भाषा को चुनना वहां की सरकार के लिए हमेशा मुश्किल रहा है.

अगर अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा बनाया जाता, तो अन्य भाषाएं बोलने वालों के साथ भेदभाव होता. इसी सोच के चलते कोई एक भाषा तय नहीं की गई.

अमेरिका के संविधान में भी किसी एक भाषा को आधिकारिक दर्जा नहीं दिया गया है, जबकि कई राज्यों ने अपनी आधिकारिक भाषाएं तय की हैं.

हालांकि अंग्रेजी सबसे ज्यादा इस्तेमाल होती है, लेकिन आधिकारिक स्तर पर सभी जरूरी दस्तावेज और सेवाएं कई भाषाओं में उपलब्ध कराई जाती हैं.

अब तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, लेकिन बहुभाषी समाज को देखते हुए अमेरिका आगे भी ऐसा कोई फैसला लेने की संभावना कम ही है.