Apr 25, 2024, 06:34 PM IST

कैसे पोलैंड की सड़कों पर बज रहा है इस भारतीय राजा के नाम का डंका?

Aditya Katariya

क्या आप जानते हैं कि भारत के इस राजा को पोलैंड में लोग आज भी भगवान से बढ़कर मानते हैं?

हम बात कर रहे है गुजरात के महाराजा, जाम साहब दिग्विजयसिंह जी रणजीतसिंह जी की. 

आज जब आप पोलैंड जाएंगे तो इनके नाम पर कई सड़कों के नाम नजर आ जाएंगे. 

उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पोलैंड में 500 से ज्यादा पोलिश महिलाओं और बच्चों को बचाया था. 

जब हिटलर ने पोलैंड पर हमला किया उस समय दूसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हुई, तब पोलैंड के सैनिकों ने अपनी 500 से ज्यादा महिलाओं और बच्चों को जहाज में बिठा कर बीच समुद्र में छोड़ दिया था.

जहाज को कई देशों ने शरण देने से मना कर दिया था और आखिर में जहाज भटकते हुए गुजरात के जामनगर के तट पर पहुंचा.

जब जामनगर के तत्कालीन महाराजा 'दिग्विजय सिंह' को इस बारे में पता चला तो उन्होंने उन महिलाओं और बच्चों के लिए अपने महल के दरवाजे खोल दिए थे.

महाराजा ने केवल इतना ही नहीं किया बल्कि इतने सारे लोगों का 9 सालों तक खयाल भी रखा था.