Apr 22, 2025, 09:30 PM IST

रोहित शर्मा के नाम IPL में अनोखा रिकॉर्ड, नहीं कर पाए कोहली-धोनी

Mohd Sabir

आईपीएल के इतिहास में रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी इन तीनों ने ही कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं. 

लेकिन आईपीएल में एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड है, जो रोहित शर्मा ने अपने नाम किया है. 

विराट कोहली और एमएस धोनी भी इस रिकॉर्ड नहीं कर पाए हैं और न ही कर पाएंगे. 

आइए जानते हैं कि ऐसा कौनसा रिकॉर्ड है, जो रोहित शर्मा के नाम है. 

दरअसल, रोहित शर्मा ने आईपीएल में हैट्रिक ली हुई है, जो उनके लिए काफी अनोखा रिकॉर्ड है. 

रोहित ने आईपीएल 2009 में दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ ये कारनामा किया था. 

रोहित ने अभिषेक नायर, हरभजन सिंह और जेपी डुमिनी के लगातार तीन विकेट लिया था.