Jan 25, 2025, 09:55 PM IST

भारतीय हॉकी के 'द ग्रेट वॉल' पीआर श्रीजेश को सरकार देगी पद्म भूषण

Bhaskar Tiwari

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने 2025 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. 

जिसमें भारतीय हॉकी की स्टार पीआर श्रीजेश का नाम भी शामिल है. 

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीता था. जिसमें श्रीजेश ने अहम भूमिका निभाई थी. 

पीआर श्रीजेश ने भारत को टोक्यो ओलंपिक में भी कांस्य दिलाने में अहम रोल प्ले किया था. 

श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया है. 

रिटायरमेंट के बाद श्रीजेश को भारत की जूनियर पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया.

श्रीजेश के अलावा 4 और खिलाड़ियों को पद्म अवॉर्ड दिया गया है.