Jan 17, 2025, 10:37 PM IST
कौन था दुनिया का सबसे पहला हिंदू?
Kuldeep Panwar
दुनिया का सबसे पहला इंसान कौन था? इसे लेकर सनातन धर्म, इस्लाम और ईसाई से लेकर हर धर्म में अलग-अलग मत हैं.
हिंदुओं में स्वयंभू मनु और मां शतरूपा को सबसे पहला इंसान माना जाता है, जिन्होंने पृथ्वी पर इंसानों के जन्म की शुरुआत की.
पौरोणिक कथाओं के मुताबिक, सृष्टि बनाते समय भगवान ब्रह्मा ने मनु और शतरूपी की रचना करके उन्हें पृथ्वी पर भेजा था.
मनु ने ही मनुस्मृति की रचना की, जिसे वैदिक धर्म यानी सनातन हिंदू धर्म का पहला ग्रंथ माना जाता है. इसके बाद वेद प्रकट हुए थे.
इस तरह से मनु और शतरूपा ही इस धरती पर पहले हिंदू थे, जिन्होंने करीब 90 हजार साल पहले वैदिक हिंदू धर्म की स्थापना की थी.
मनु के नाम पर ही इंसानों को मानव कहा जाता है. इसी से संस्कृत भाषा का मनुष्य और अंग्रेजी का मैन शब्द निकला हुआ है.
पुराणों में मनु के जन्म की कहानी बेहद अनूठी मानी गई है. इसके मुताबिक, ब्रह्मा जी ने मनु की रचना मानसिक शांति के लिए की थी.
ब्रह्मा जी देवों, असुरों का निर्माण करने के बाद शक्तिहीन और अशांत थे. इसी दौरान उनकी परछाई से हूबहू उन जैसी काया उत्पन्न हुई.
ब्रह्म देव भी बहुत देर तक अपनी इस रचना को देखकर अचंभित रहे. यही पृथ्वी के पहले मानव थे, जिन्हें स्वयंभू मनु कहा जाता है.
Next:
क्या ISI के जासूस थे IITian बाबा? जानें क्या है सच
Click To More..