Mar 16, 2025, 07:27 PM IST

7 राजा, जिनकी मौत बन गई थी द्रौपदी की खूबसूरती

Kuldeep Panwar

महाभारत का युद्ध दुनिया में आज तक का सबसे भयानक युद्ध माना जाता है, जिसमें दुनिया भर के करोड़ों योद्धा महज 18 दिन में मारे गए थे.

महाभारत के युद्ध के लिए द्रौपदी के अपमान को कारण माना जाता है, जिनका चरित्र पूरी महाभारत में रहस्यों से भरा हुआ माना गया है.

यज्ञ के अग्निकुंड से जन्मी द्रौपदी को बेहद सुंदर बताया गया है. कहते हैं कि उनकी सुंदरता अग्नि की लपटों जैसी ही तीव्र और मोहक थी.

द्रौपदी को स्वयंवर में भले ही अर्जुन ने जीता था, लेकिन एक अजब परिस्थिति के कारण उनका विवाह पांचों पांडव भाइयों से हुआ था.

द्रौपदी को कई अन्य राजा भी चाहते थे, जिनमें से कई ने उन्हें नहीं जीत पाने पर उनका अपमान करने और उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की.

महान धनुर्धर कर्ण स्वयंवर में द्रौपदी के ठुकराने पर अपमानित होने से उनसे नफरत करता था. इसी कारण उसे महाभारत के युद्ध में अर्जुन का शिकार बनना पड़ा था.

दुर्योधन भी द्रौपदी के स्वयंवर में पहुंचा था. वहां धनुष नहीं उठा पाने पर मिले अपमान का बदला उसने द्रौपदी का चीरहरण कराकर लिया था. जिसके चलते भीम ने उसकी जंघा तोड़ी थी.

राजा जयद्रथ दुर्योधन का बहनोई था. उसने पांडवों के वनवास में द्रौपदी का अपहरण किया, जिसके लिए भीम ने उसे गंजा कर दिया था. युद्ध में अर्जुन ने उसका वध किया था.

चेदि का राजा शिशुपाल श्रीकृष्ण का दूर का भाई था. वह भी द्रौपदी के स्वयंवर में धनुष नहीं उठा पाया था. शिशुपाल का वध श्रीकृष्ण ने किया था.

नकुल-सहदेव के मामा राजा शल्य भी द्रौपदी के स्वयंवर में धनुष नहीं उठाकर अपमानित हुए थे. वह महाभारत में कौरवों के लिए लड़े और युधिष्ठिर के हाथों मारे गए.

भगवान राम के वंशज राजा वृहदबल भी स्वयंवर में द्रौपदी को नहीं जीत पाने पर महाभारत में कौरवों के लिए लड़े और अभिमन्यु के हाथों मारे गए थे. 

राजा विराट का सेनापति कीचक भी पांडवों के अज्ञातवास में दासी बनी द्रौपदी पर मोहित हो गया था. उसने द्रौपदी का रेप करने की कोशिश की और भीम के हाथों मारा गया था.