Apr 20, 2024, 05:45 PM IST

हिंदू ही नहीं, इन मुस्लिम देशों में भी राष्ट्रीय पुस्तक है रामायण

Nitin Sharma

रामायण भगवान श्रीराम की पुण्य कथा है. भारत में रामायण यानी श्रीरामचरितमानस को धार्मिक ग्रंथों में बेहद विशेष माना जाता है.

रामायण का महत्व भारत के अलावा और भी कई देशों में हैं. 

कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां पर रामायण को राष्ट्रीय पुस्तक का दर्जा दिया गया है. इनमें सिर्फ हिंदू ही नहीं, मुस्लिम देश भी शामिल हैं. आइए जानते हैं कौन कौन से वो देश हैं.

इंडोनेशिया में 90 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है. यहां पर भी रामायण को राष्ट्रीय काव्य ग्रंथ का दर्जा दिया गया है. रामायण भी विश्व प्रसिद्ध है. 

भारत का पड़ोसी देश बर्मा इसे म्यांमार भी कहा जाता है. यहां अनौपचारिक रूप से रामायण को राष्ट्रीय महाकाव्य माना जाता है. बर्मा में रामायण को यमयान के नाम से जाना जाता है.

थाईलैंड में श्रीराम की पुण्य कथा वाले ग्रंथ रामायण को राष्ट्रीय पुस्तक का दर्जा प्राप्त है. यहां की थाई भाषा में रामायण को रामकियेन कहा जाता है. इसका अर्थ राम की कीर्ति है. 

नेपाल में भी रामायण का विशेष महत्व है. यहां रामायण कथा से लेकर भगवान श्रीराम चंद्र का गुणगान किया जाता है. 

मलेशिया में रामायण भी बेहद प्रसिद्ध है. यहां रामायण को सेरी राम के नाम से जाना जाता है. यहां रामायण पाठ का विशेष महत्व है.