May 7, 2024, 02:04 PM IST

महाभारत युद्ध में इस पांडव पुत्र ने मार दिया था भानुमति का बेटा

Nitin Sharma

महाभारत में द्रौपदी के साथ ही भानुमति भी बेहद शक्तिशाली और सुंदर महिलाओं में से एक थी. 

भानुमति पर महाभारत में कई कहावत बनी हैं. भानुमति के न चाहने पर भी उसकी शादी दुर्योधन से हुई. 

दुर्योधन ने अपने दोस्त कर्ण के साथ भानुमति के स्वयंवर में भाग लिया था. यहां उसने भानुमति को अपनी पत्नी बनाने के लिए उसका अपहरण कर लिया. 

इससे स्वयंवर में आए राजा नाराज हो गये. उन्हीं में से एक जरासंध थे. ​जरासंध ने युद्ध शुरू कर दिया तो कर्ण सामने आ गये. कर्ण और जरासंध का 21 दिनों तक युद्ध चला, जिसमें कर्ण की जीत हुई.

इसके बाद दुर्योधन ने भानुमति संग शादी कर ली. भानुमति को दो संतान पैदा हुई. 

महाभारत युद्ध में भानुमति के पति दुर्योधन और पुत्र लक्ष्मण को पांडवों ने मार दिया.

इस युद्ध में भानुमति के बेटे लक्ष्मण को पांडव अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु ने मारा था.

इसके बाद भानुमति और उसकी एक बेटी लक्ष्मणा बची थी. अपने कुल और संतान को बचाने के लिए भानुमति ने बेटे के हत्यारे अभिमन्यु के पिता अर्जुन से शादी कर ली.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)