May 27, 2024, 02:16 PM IST

महाभारत में 16 साल के इस योद्धा ने की थी भानुमति के इकलौते बेटे की हत्या

Nitin Sharma

महाभारत में द्रौपदी के बाद सबसे सुंदर और बलशाली महिलाओं में भानुमति का नाम आता है. 

भानुमति इतनी बलशाली थी कि वह अपने पति दुर्योधन को भी कुश्ती में पटकनी दे देती थी. 

कथाओं के अनुसार, भानुमति को जीवन भर में तमाम दुखों का सामना करना पड़ा था. 

वह इतनी सुंदर थी कि उसके पिता ने भानुमति का स्वयंवर रचाया था, लेकिन यहां दुर्योधन अपने मित्र कर्ण के बल पर जबरन भानुमति को उठा लाया और शादी कर ली. 

भानुमति ने दुर्योधन को स्वीकार किया. उसने एक बेटे लक्ष्मण और बेटी लक्ष्मण को जन्म दिया. 

बताया जाता है कि महाभारत युद्ध में पिता दुर्योधन के साथ उनका पुत्र लक्ष्मण भी रणभूमि में उतरा था. 

महाभारत युद्ध में अर्जुन के 16 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु ने दुर्योधन भानुमति के पुत्र लक्ष्मण की हत्या कर दी थी.

बेटे की मौत से क्रोधित होकर दुर्योधन ने युद्ध के सारे नियमों को ताक पर रख दिया. इसी के बार चक्रव्यू रचकर अभिमन्यु का वध किया.