Jan 24, 2025, 08:36 AM IST
Mahakumbh 2025: पितर दोष से पाना है मुक्ति, तो महाकुंभ में करें ये 5 काम
Smita Mugdha
महाकुंभ मेला 2025 में देश-दुनिया के श्रद्धालुओं का तांता उमड़ रहा है और करोड़ों लोग रोज डुबकी लगा रहे हैं.
अनुमान जताया जा रहा है कि महाकुंभ मेले में करीब 45 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगाने के लिए पहुंच सकते हैं.
महाकुंभ में खास तौर पर स्नान के लिए ऐसे लोग भी पहुंचते हैं जिन पर पितर दोष होता है और इससे निवारण चाहते हैं.
अगर आप भी पितर दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो महाकुंभ में स्नान के साथ ये 5 चीजें भी जरूर करनी चाहिए.
महाकुंभ में स्नान करने के बाद गंगा जल पितरों को चढ़ाकर नमस्कार करना चाहिए और गलतियों के लिए क्षमा याचना करें.
स्नान के बाद सूर्यदेव को खास तौर पर प्रणाम करना चाहिए और अपनी सामर्थ्य के मुताबिक दान-पुण्य करना चाहिए.
पितरों को प्रसन्न करने के लिए खास तौर पर अन्न-दान जरूर करें और सामर्थ्य हो तो सोने-चांदी या धातु दान भी करें.
पितरों की प्रसन्नता और आशीर्वाद के लिए साधु-संतों की सेवा करनी चाहिए और उनके सानिध्य में समय बिताना चाहिए.
महाकुंभ स्नान के बाद निर्धनों के बीच वस्त्र, गर्म कपड़ों का दान करने से भी पितर दोष मुक्ति की मान्यता है.
नोट: यहां सिर्फ सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित जानकारी दी गई है.
Next:
डॉ. सुभाष चंद्रा के 6 विचार जो आपको प्रेरणा से भर देंगे
Click To More..
Next:
कैसे पैदा होते हैं जुड़वां बच्चे? समझें साइंस
Click To More..
Next:
Premananad Ji Maharaj ने बताया, घर में करेंगे ये काम, दान से कई गुणा मिलेगा फल
Click To More..
Next:
ये है पांच पैरों वाला अनोखा जानवर
Click To More..