Feb 9, 2025, 08:02 AM IST

कैसा था अर्जुन का अभिमन्यु की मां के साथ रिश्ता

Smita Mugdha

अर्जुन के बारे में सब जानते हैं कि वह द्रौपदी से बेहद प्रेम करते थे और पांचाली भी सबसे ज्यादा प्रेम अर्जुन से करती थीं. 

द्रौपदी ने भी इस बात को स्वीकार किया था कि अपने सभी पतियों में से वह अर्जुन को सबसे ज्यादा प्रेम करती थीं. 

अर्जुन की एक और पत्नी सुभद्रा भी थीं जो कृष्ण की बहन और अभिमन्यु की मां थीं. अर्जुन का उनसे भी खास रिश्ता था. 

अर्जुन के बारे में कहा जाता है कि सुभद्रा को पहली नजर में देखते ही अर्जुन ने पसंद कर लिया था और विवाह करना चाहते थे. 

अर्जुन और सुभद्रा के रिश्ते में बहुत सम्मान था और खास तौर पर दोनों के बीच में पुत्र अभिमन्यु को लेकर काफी वार्ता होती थी. 

सुभद्रा को राजनीति और धर्मशास्त्र का भी ज्ञान था और अर्जुन उनसे इन मसलों पर भी सलाह लिया करते थे. 

अर्जुन सुभद्रा के रूपवती होने के साथ ही गुण और विद्या से परिपूर्ण होने के लिए भी काफी सराहना करते थे. 

खास बात यह है कि द्रौपदी और सुभद्रा के बीच भी मधुर संबंध थे और दोनों ही अभिमन्यु से मां की तरह प्रेम करती थीं. 

अर्जुन द्रौपदी ही नहीं अपनी सभी पत्नियों से प्रेम करते थे और उन्होंने सबको पूरा सम्मान दिया था.