Mar 13, 2025, 04:34 PM IST

क्या है चंद्र ग्रहण? समझें इसके पीछे का साइंस

Jaya Pandey

साल 2025 का पहला चंद्रग्रहण 14 मार्च होली के दिन लग रहा है जो  अमेरिका, पश्चिमी यूरोप और पश्चिमी अफ्रीका में दिखाई देगा.

चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूरज की रोशनी को चंद्रमा तक पहुंचने से रोक देती है.

वैज्ञानिकों के मुताबिक चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी  और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं और पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में होती है.

इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी की छाया में चला जाता है जिसके दो भाग अम्ब्रा (सबसे गहरा) और पेनम्ब्रा (सबसे हल्का) होता है.

चंद्र ग्रहण तीन तरह का होता है. पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, दूसरा आंशिक चंद्र ग्रहण और तीसरा उपछाया चंद्र ग्रहण.

पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य की रोशनी पृथ्वी के वायुमंडल सेहोकर गुजरती है जिससे ब्लू लाइट बिखर जाती है और चंद्रमा लाल या नारंगी दिखाई देता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होली के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. भारत में पहला दिखाई देने वाला चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगेगा.