Apr 10, 2025, 03:06 PM IST

ये हैं दुनिया के 5 सबसे रंग-बिरंगे पक्षी

Jaya Pandey

दुनिया में पक्षियों की करीब 10 हजार से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं और प्रकृति ने उनमें से कुछ को अविश्वसनीय और रंगीन पंखों दिए हैं.

पक्षियों के चमकीले रंग सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होते बल्कि वे साथी को आकर्षित करने और शिकारियों के लिए चेतावनी संकेत के रूप में भी मदद करते हैं.

कील बिल्ड टूकेन एक उष्णकटिबंधीय पक्षी है  जिसके पंख अधिकतर काले होते हैं और इसका गला पीले, लाल और आंखों पर हल्के रंग के धब्बे होते हैं.

स्कॉर्लेट मैकॉ दुनिया का सबसे बड़ा तोता है. इसका सिर और शरीर लाल रंग का होता है और इसके पंख रंग-बिरंगे होते हैं.

चीन और जापान में पाई जाने वाली मंदारिन बत्तख को दुनिया का सबसे खूबसूरत बत्तख माना जाता है और यह कई तरह के रंगों में दिखाई देता है.

गोल्डियन फिंच की एक प्रजाति है जो मुख्य रूप से उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के मैंग्रोव जंगलों, झाड़ियों और सवाना के किनारों पर पाई जाती है.

फायरी थ्रोटेड हमिंगबर्ड कोस्टा रिका और पनामा में पाई जाने वाली हमिंग बर्ड की एक प्रजाति है. इसका रंग इंद्रधनुषी पंखों से ढका होता है.

बकाइन ब्रेस्टेड रोलर्स पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका के घास के मैदानों और जंगली इलाकों में रहते हैं. उनका नाम उनकी बैंगनी छाती के कारण रखा गया है.

भारतीय मोर दक्षिण एशियाई मूल का पक्षी है. नर पक्षियों की लंबी पूंछ पर नीले और हरे रंग की आंख जैसी आकृति वाले पंख होते हैं.