Jun 2, 2025, 03:00 PM IST

भारत कहां सुबह 3 बजे सूर्योदय और शाम 4 बजे सनसेट होता है? 

Ritu Singh

क्या आपको पता है भारत में वह कौन सा गांव या स्थान है जहां सूर्य सबसे पहले उगता और डबूता है तो है?

अधिकांश लोग कहेंगे कि ऐसा अंडमान एवं निकोबार में होता है, लेकिन यह गलत है.

 दरअसल भारत में सूर्य की पहली किरणें जहां पड़ती या डूबती हैं वह राज्य तो अरुणाचल प्रदेश है लेकिन  

इस राज्य के किस गांव में 4 बजे सुबह सूर्य उगता है और 4 बजे शाम को डूब जाता है?

तो इस गांव का नाम है डोंग. यह गांव इतना पूर्व में है कि वहां सूरज सुबह तीन बजे ही चमकना शुरू हो जाता है. 

हां, सचमुच, जब हम जैसे लोग गहरी नींद में सो रहे होते हैं, तो वहां के लोग जाग जाते हैं और अपना काम शुरू कर देते हैं.

डोंग गांव भारत, चीन और म्यांमार की सीमा पर स्थित है. समुद्र तल से लगभग 1240 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस गांव में केवल 35 लोग रहते हैं.  

ये सभी 3-4 परिवारों में बंटे हुए हैं और मुख्य रूप से खेती करके अपना जीवन यापन करते हैं. ये लोग पर्यटकों को घर का बना खाना, फल आदि बेचकर कुछ आय अर्जित करते हैं.

इससे पहले यह माना जाता था कि पहला सूर्योदय अंडमान के कंचल द्वीप पर होता है. लेकिन बाद में जब डोंग का नाम प्रकाश में आया तो यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ गई. 

आज भी कई पर्यटक यहां सिर्फ सूर्योदय देखने के लिए आते हैं. डोंग में आवास के अधिक विकल्प नहीं हैं, इसलिए अधिकांश लोग पड़ोसी गांव वालोंग में रहते हैं.