Jun 2, 2025, 02:59 PM IST

किन देशों तक बिना रुके जा सकता है पीएम मोदी का एयरक्राफ्ट?

Ritu Singh

पहलगाम में आतंकी हमले के समय पीएम मोदी सउदी अरब जेद्दा में थे लेकिन सूचना मिलते ही वह भारत लौट आए थे.  

बता दें कि पीएम मोदी अपने विमान एयर इंडिया वन में सवार होकर सऊदी अरब गए थे. 

क्या आपको पता है कि एयर इंडिया वन कितना हाइटेक है और इसकी क्या-क्या खासियत है.

साथ ही ये कितने देशों में बिना रुके उड़ सकता है. तो चलिए इसकी खासियत आपको बताएं. 

एयर इंडिया वन को  वायुसेना ऑपरेट करती है और इसका पूरा नाम एयर इंडिया वन बोइंग 777-300ER है, 

इस प्लेन को  जिसको जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज किया जा सकता है. 

सुरक्षा और सुविधा के मामले में यह विमान अमेरिका के एयरफोर्स वन जैसा है.  

 यह विमान कई विशेषताओं से लैस है, जैसे:- एडवांस कम्युनिकेशन सिस्टम जो हवा में ऑडियो-वीडियो कम्युनिकेशन की सुविधा है.  

ये एयरक्राफ्ट मिसाइल एप्रोच वॉर्निंग सिस्टम से लैस है जो पायलट को मिसाइलों के हमले से बचाता है. 

इसमें इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर जैमर है जो दुश्मन के जीपीएस और ड्रोन को ब्लॉक कर देता है. 

हवा में ईंधन भरने की सुविधा जो विमान को बिना रुके 17 घंटे तक उड़ सकता है. 

B777 विमानों में खास तरीके का मिसाइल डिफेंस सिस्टम लगा होता है. इसको लार्ज एयरक्राफ्ट इंफ्रारेड काउंटरमेजर्स और सेल्फ प्रोटेक्शन सुइट कहा जाता है. 

पीएम मोदी का यह विमान बिना रुके अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इजराइल, कनाडा जैसे देशों की यात्रा कर सकता है.