Jun 4, 2025, 09:00 AM IST

यहां मिलती हैं सबसे सस्ती साड़ियां, 600 रु में मिलेगा कॉम्बो ऑफर   

Ritu Singh

कॉटन बॉर्डर वाली साड़ियां लेनी हों या शिफॉन, जार्जेट या पेपर सिल्क. आपके लिए दिल्ली की कुछ मार्केट्स बेहद खास लगेंगी. 

खास इस मामले में कि यहां आपको लेस्टेस्ट-डिजाइनर साड़ियां बेहद कम रेट में मिलेंगी.

दिल्ली के कुछ बाजार में आप 600 रु के कॉम्बो ऑफर में ही लेटेस्ट साड़ियां घर ला सकते हैं.

सरोजिनी नगर मार्केट: ₹95 से शुरू होने वाली प्रिंटेड शिफॉन साड़ियाँ और ₹299 में ब्लाउज़ पीस के साथ मल्टीकलर शिफॉन प्रिंटेड साड़ियां उपलब्ध हैं.

चांदनी चौक: मधु क्रिएशन, शिव साड़ी प्राइवेट लिमिटेड और संत लाल एंड संस जैसे विभिन्न आपूर्तिकर्ता और खुदरा विक्रेता, विभिन्न डिज़ाइन और मूल्य श्रेणियों (₹600-₹2,250) में शिफॉन साड़ियाँ उपलब्ध कराते हैं.

ऐसे ही तिलक नगर मार्केट, लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट, गाजियाबाद सदर बाजार और नोएडा के सेक्टर 27 के अट्टा मार्केट से भी आप साड़ियां ले सकते हैं.

इन मार्केट में आपको हमेशा लेस्टेड, डिजाइनर और मौसम के अनुकूल साड़ियां मिल जाएंगी.

 शादी, किटी पार्टी, या ऑफिस में साड़ियां पहनने के लिए यहां से आप साड़ियां ले सकती हैं.