Jun 2, 2025, 02:48 PM IST

इन 7 आदतों वाले के साथ कभी बिजनेस न करें

Ritu Singh

अक्सर लोग पार्टनरशिप में बिजनेस करने के बाद धोखा खा जाते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वो सामने वाले की कुछ आदतों को पहचान नहीं पाते हैं.

आज आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं अगर सामने वाले में दिखें तो उनके साथ किसी भी तरह की पार्टनरशिप बिलकुल न करें.

अगर सामने वाले में माइक्रो मैनेजिंग की आदत है तो उससे दूर रहें. क्योंकि ये लोग हर छोटी-छोटी बात में दखल देते हैं, दिन-रात निगरानी करते है और लगातार अपने हिसाब से काम करने के लिए बाध्य करते हैं.  

अगर आपका बिजनेस पार्टनर हमेशा निगेटिव बाते करता है या निगेटिविटी से भरा है तो उससे दूरी बना लें. 

 अगर आपका बिजनेस पार्टनर की आदत ऐसी है कि जब सब ठीक चले तो अपनी वाहवाही करें और और खराब होने पर सारी गलती आपके ऊपर मढ़ दें.

अगर आपके बिजनेस पार्टनर की आदत मीन-मेख निकालने की है तो उसके साथ बिजनेस कभी न करें. 

  अगर आपके बिजनेस पार्टनर में विश्वसनीय नहीं है या उसका चरित्र सही नहीं तो उसके साथ बिलकुल भी पार्टनरशिप न करें.

  अगर आपके बिजनेस पार्टनर में आलस करने की आदत तो आप अपना बिजनेस डुबो सकते हैं.  

अगर आपके बिजनेस पार्टनर की बोली या भाषा खराब है तो आपको ऐसे लोगों के साथ पार्टनरशिप नहीं करनी चाहिए. 

ऐसी आदतों वालों के साथ काम करन न केवल मुश्किल भरा होता है बल्कि ये बिजनेस कमिटमेंट को भी पूरा नहीं करते हैं.