Mar 29, 2025, 08:24 AM IST

इस राज्य की महिलाएं जीती हैं पुरुषों से ज्यादा? 

Ritu Singh

क्या आपको पता है कि भारत के किस राज्य में सबसे अधिक फीमेल हैं.

इस राज्य में प्रति 1000 पुरुषों पर 1084 महिलाएं हैं. 

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं, उच्च शिक्षा दर और जागरूकता अभियानों के कारण  इस राज्य में महिलाओं की संख्या अधिक है.

अब तक तो आपने गेस कर लिया होगा कि ये राज्य है केरल.  जहां महिलाएं परुषों से अधिक संख्या में हैं.

इतना ही नहीं केरल की महिलाओं की औसत आयु भी पुरुषों से अधिक है. 

इसके बाद पुदुचेरी में लिंगानुपात 1037 है, जो केरल के बाद दूसरा सबसे अधिक है.  

तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में भी महिलाओं की संख्या संतुलित है.

 इसके विपरीत, हरियाणा और पंजाब में लिंगानुपात असंतुलित है, जहां पुरुषों की संख्या महिलाओं से अधिक है.