Dec 14, 2024, 11:23 PM IST

वजन कम करने के लिए अपनाएं जापानी लोगों के ये 5 तरीके

Aditya Katariya

जापान के लोग न केवल अपनी तकनीक और संस्कृति के लिए बल्कि अपने अच्छे स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए भी दुनिया भर में जाने जाते हैं.

क्या आप जानना चाहते हैं कि जापानी लोग इतने स्लिम और फिट क्यों रहते हैं? आइए जानते हैं उनके कुछ खास तरीके

जापानी लोग मछली, समुद्री शैवाल आदि जैसे सीफूड का खूब सेवन करते हैं. इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो हृदय के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है और वजन कम करने में भी कारगर हो सकता है.

जापानी लोग जंक फूड से परहेज करते हैं और ताजा, घर का बना खाना पसंद करते हैं.

ये लोग एक बार में बहुत ज्यादा खाने के बजाय दिन में कई बार थोड़ा-थोड़ा खाना पसंद करते हैं. इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ सकता है और वजन नियंत्रण में रहता है.

जापान में चाय पीना एक आम बात है. ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो वजन घटाने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकते हैं.

जापानी लोग सक्रिय लाइफस्टाइल जीते हैं। ये लोग पैदल चलना, साइकिल चलाना और अन्य शारीरिक गतिविधियों में शामिल होना पसंद करते हैं.

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.