May 19, 2025, 10:13 PM IST

चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के 7 देसी तरीके

Rahish Khan

चेहरे पर दाग-धब्बे और झाइयां होना आम समस्या है. आज की लाइफस्टाइल और खाने-पीने की वजह से ऐसी समस्या पैदा हो रही है.

आज हम आपको दाग-धब्बे और झाइयों को हटाने के लिए कुछ देसी नुस्खे बताएंगे. जिनसे आपका चेहरा एकदम क्लीन हो जाएगा.

हर सुबह ठंडे पानी से मुंह धोना शुरू कर दें. इससे स्किन टाइट होगी.

टमाटर का रस चेहरे पर 10 मिनट तक लगाएं. इसके बाद ठंडे पानी से धो लें. इससे ग्लो वापस आएगा.

नींबू और शहद का पैक हफ्ते में 2 बार लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं और चेहरे की चमक बढ़ती है.

रात में सोने से पहले एलोवेरा जेल लगाना शुरू कर दें. इससे दाग तेजी से कम होंगे.

बाहर निकलते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं. इससे धूप में चेहरा झुलसेगा नहीं.

जंक फूड खाना बंद कर दें. पानी ज्यादा पीएं. पानी शरीर के अंदर से स्किन को क्लीन करता है.