Jun 3, 2025, 09:52 AM IST

पहलगाम मे मिनी स्विट्जरलैंड के अलावा कौन से धार्मिक स्थल हैं?

Ritu Singh

पहलगाम में केवल मिनी स्विट्जरलैंड ही नहीं बल्कि कई धार्मिक स्थल भी हैं.  

पहलगाम से लगभग 3 किलोमीटर की यात्रा करके बाबा हरिकृष्ण गुरुद्वारा तक पहुंच सकते हैं.   यह गुरुद्वारा गुरु हरि कृष्ण को समर्पित है.

खीर भवानी मंदिर, जिसे क्षीर भवानी या रजना देवी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है. खीर भवानी मंदिर गंदेरबल जिले के तुलमुल गांव में स्थित है.

 खीर भवानी मंदिर अमरनाथ यात्रा के बाद सबसे लोकप्रिय तीर्थ स्थलों में से एक है. ऐसा माना जाता है कि जब भी कोई प्राकृतिक आपदा आती है, तो इस मंदिर के तालाब का पानी काला हो जाता है.

ममलेश्वर मंदिर कश्मीर घाटी के पहलगाम शहर में स्थित एक हिंदू मंदिर है. यह लिद्दर नदी के तट पर  है. यह वह स्थान है जहां देवी पार्वती ने गणेश को द्वारपाल नियुक्त किया था और स्नान करने गई थीं.

पहलगाम मस्जिद, पहलगाम बाज़ार में स्थित है. ऐसा माना जाता है कि इस मस्जिद का निर्माण मुगल शासन के दौरान हुआ था. यह मस्जिद पहलगाम के मुख्य बाजार के मध्य में स्थित है

अगर आपको लगता है कि पहलगाम केवल घूमने की जगह है तो बता दें ये धार्मिक स्थल भी है.

हालांकि पाकिस्तानी साजिश के कारण यहां का सुकून खो रहा है.