Feb 24, 2024, 12:25 AM IST

कौन थीं UN में भारत की पहली महिला राजदूत 

Puneet Jain

संयुक्त राष्ट्र में भारत की पहली महिला राजदूत का नाम विजयलक्ष्मी पंडित है.

विजयलक्ष्मी पंडित का जन्म 18 अगस्त 1900 को इलाहाबाद में हुआ था.

वह मोतीलाल नेहरू और स्वरूप रानी नेहरू की पुत्री और पंडित जवाहर लाल नेहरू की बहन थीं. 

1921 में विजयलक्ष्मी पंडित का विवाह काठियावाड़ के सुप्रसिद्ध वकील रंजीत सीताराम पंडित के साथ हुआ.

1953 में वह संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष बनने वाली दुनिया की पहली महिला बनीं थीं.

वह रूस, आयरलैंड, संयु्क्त राष्ट्र, मैक्सिको और स्पेन में भी भारतीय राजदूत की भूमिका निभा चुकी हैं.

1962-1964 तक उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद भी संभाला था.

1964 में वह फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर लोकसभा पहुंची.

1 दिसंबर 1990 को विजयलक्ष्मी पंडित का निधन हो गया था.