May 12, 2025, 07:18 PM IST
नोटबंदी से वैक्सीनेशन तक, सरप्राइजिंग होता है पीएम मोदी का '8 बजे' का संबोधन
Raja Ram
रात 8 बजे पीएम मोदी के कई संबोधन ऐतिहासिक फैसलों से भरे रहे हैं. आइए जानते हैं वो खास मौके जब पूरा देश हैरान रह गया.
प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित. अतीत में ऐसे वक्त पर बड़े फैसले सामने आए हैं.
अचानक संबोधन, और फिर ऐसा ऐलान जो देश की दिशा बदल दे. क्या आज फिर कुछ बड़ा होने वाला है?
जब भी पीएम मोदी रात 8 बजे के आस पास बोले हैं, देश को बड़े बदलावों का सामना करना पड़ा है. चलिए झलक लेते हैं उन पलों की.
8 नवंबर 2016 नोटबंदी का ऐलान. 500 और 1000 रुपये के नोट बंद.
19 मार्च 2020 – जनता कर्फ्यू की अपील.कोरोना से लड़ाई की शुरुआत. जनता कर्फ्यू और थाली बजाने की अपील ने पूरे देश को एक कर दिया.
24 मार्च 2020 – 21 दिन का लॉकडाउन. पहला राष्ट्रीय लॉकडाउन घोषित. देश ने पहली बार इतने लंबे समय तक खुद को घरों में बंद किया.
12 मई 2020, आत्मनिर्भर भारत अभियान. 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज के साथ नया विजन.आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ने का आह्वान.
25 दिसंबर 2021 बच्चों का वैक्सीनेशन. क्रिसमस की रात बड़ा तोहफा. 15-18 साल के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन की घोषणा.
19 नवंबर 2021 – कृषि कानून वापसी. तीन विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने का बड़ा ऐलान.
Next:
भारत के इस प्रधानमंत्री की अस्थियों को कुंभ में किया गया था विसर्जित
Click To More..