Dec 13, 2024, 05:37 PM IST

भारत में हर साल कितने लोग करते हैं खुदकुशी

Anamika Mishra

देशभर में आत्महत्या के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं. 

हाल ही में बेंगलुरु के एक इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली.

चलिए जानते हैं भारत में हर साल कितने लोग सुसाइड करते हैं. 

NCRB के मुताबिक, भारत में हर साल 1 लाख से ज्यादा लोग खुदकुशी करते हैं.

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में भारत में कुल 1,64,033 आत्महत्या की घटनाएं दर्ज की गई थीं.

2022 के आंकड़ों की बात करें 1.70 लाख से ज्यादा लोगों ने सुसाइड किया था.

यह आंकड़ा 2021 की तुलना में 4.2 प्रतिशत और 2018 की तुलना में 27 प्रतिशत से ज्यादा है.

2001 से 2022 तक हर साल आत्महत्या करने वाली महिलाओं की संख्या 40 से 48 हजार के बीच रही. 

जबकि सुसाइड करने वाले पुरुषों कू संख्या 66 हजार से बढ़कर 1 लाख के पार जा चुकी है.