May 1, 2024, 08:10 PM IST

दुनिया के वो देश जहां भोजपुरी बोली जाती है

Aditya Prakash

भोजपुरी एक भारतीय भाषा है, लेकिन ये भाषा भारत के बाहर दुनिया के दूसरे देशों में भी बोली जाती है.

पूरी दुनिया में भोजपुरी बोलने वालों की संख्या 5 करोड़ से ज्यादा है.

फिजी में भोजपुरी वहां की आधिकारिक भाषाओं में से एक है. यहां भोजपुरी को फिजियन हिन्दुस्तानी कहा जाता है.

सुरिनाम दक्षिण अमरीका महादेश में मौजूद एक देश है. यहां बड़ी संख्या में भोजपुरी बोलने वाले लोग रहते हैं.

गुयाना दक्षिणी अमरीका का एक देश है. यहां भी भोजपुरी भाषी लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हैं.

मॉरीशस में भोजपुरी भाषा का खूब जलवा है. 14 जून 2011 को मॉरीशस की संसद में भोजपुरी को राष्ट्रीय भाषा का खिताब मिल चुका है.

टोबैगो गणराज्य कैरिबियाई सागर में मौजूद है. 'वेस्टइंडीज' देशों में ये भी शामिल है. यहां भी एक बड़ी आबादी भोजपुरी बोलने वालों की है.