Jun 25, 2025, 02:02 PM IST
Depression से बचने के लिए जिंदगी से निकाल दें ये 5 आदतें
Aditya Katariya
आजकल तनावपूर्ण माहौल में हम डिप्रेशन से बचने के लिए कई उपाय अपनाते हैं. लेकिन कई बार हमारी कुछ आदतें भी डिप्रेशन को बढ़ावा देती हैं.
ऐसे में अगर आप डिप्रेशन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो यहां बताई गई कुछ आदतों को आज ही अपने रूटीन से हटा दें.
अक्सर, कम नींद लेने से हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है और डिप्रेशन को बढ़ावा मिलता है. इसलिए, हर दिन 8 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें.
जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड जैसे गलत खानपान का सेवन भी दिमाग पर असर कर सकता है जिससे डिप्रेशन होने का खतरा भी बढ़ जाता है.
कई बार हम नेगेटिव सोचना शुरू कर देते हैं जिसका असर दिमाग पर पड़ता है और डिप्रेशन को बढ़ावा मिलता है.
फिजिकल एक्टिविटीज की कमी भी अक्सर डिप्रेशन का कारण बन सकती है. व्यायाम से एंडोर्फिन निकलता है, जो तनाव को दूर करता है
सोशल मीडिया का लगातार इस्तेमाल भी डिप्रेशन का कारण बन सकता है. लोग अक्सर खुद की तुलना दूसरों की परफेक्ट जिंदगी से करते हैं, जिससे तनाव बढ़ सकता है.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.
Next:
डॉ. सुभाष चंद्रा के 6 विचार जो आपको प्रेरणा से भर देंगे
Click To More..
Next:
कैसे पैदा होते हैं जुड़वां बच्चे? समझें साइंस
Click To More..
Next:
Premananad Ji Maharaj ने बताया, घर में करेंगे ये काम, दान से कई गुणा मिलेगा फल
Click To More..
Next:
ये है पांच पैरों वाला अनोखा जानवर
Click To More..