May 23, 2024, 12:45 PM IST

नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल निकाल फेंकता है ये हेल्दी जूस

Abhay Sharma

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या आजकल लोगों में तेजी से बढ़ रही है और इसका सबसे बड़ा कारण खराब खानपान और जीवनशैली है. 

आयुर्वेद में खाने-पीने की कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जो शरीर की नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल  छानकर बाहर निकाल देते हैं. 

इनमें गिलोय का जूस भी शामिल है, आयुर्वेद के अनुसार इसके सेवन से न केवल कोलेस्ट्रॉल बल्कि अन्य कई गंभीर बीमारियां भी दूर होती हैं. 

इसके लिए आप बाजार से गिलोय का जूस खरीद सकते हैं या फिर घर पर ही गिलोय को पीसकर इसका रस निकालकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.  

इसके बाद करीब 20ml गिलोय का जूस आधा कप पानी में मिलाकर आप पी सकते हैं, इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कम हो सकता है. 

हालांकि इसके सेवन से पहले किसी एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें. क्योंकि कई मामलों में यह नुकसानदेह भी हो सकता है. 

Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.