Dec 4, 2024, 09:55 PM IST

लड़कियों सफलता पानी है तो मान लें प्रियंका चोपड़ा की ये 6 बातें

Meena Prajapati

विद्यार्थी हो, उद्योगपति या कोई अन्य प्रोफेशनल सभी को सफलता की चाहत होती है.

सफल लोगों का मॉर्निंग रूटीन भी अलग होता है. वे भीड़ से अलग होते हैं इसलिए सफल होते हैं. 

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने 'प्रियंका चोपड़ा पॉडकास्ट' में सफलता के लिए सुबह की 6 आदतों के बारे में बताया है. 

अक्सर देखा गया है कि सफल लोग सुबह 5 से 6 के बीच में सोकर उठ जाते हैं. जल्दी उठने से वे पूरे दिन के लिए खुद को बेहतर तरीके से तैयार कर पाते हैं. अपने साथ वक्त बिता पाते हैं. 

जल्दी उठना

सफल लोगों की आदत होती है कि सुबह उठकर वे एक्सरसाइज करते हैं. एक्सरसाइज केवल फिजिकल हेल्थ के लिए ही नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती है. 

एक्सरसाइज

सफल लोगों को यह पता होता है कि सफलता पाने के लिए दिमाग का शांत, और प्रबंधित होना जरूरी है. इसलिए दिमाग की शांति के लिए वे सुबह मेडिटेशन करना नहीं भूलते. 

मेडिटेशन

सफल लोग सुबह उठकर दिन भर क्या करना है, क्या एक पूरा रोडमैप बनाते हैं. इस तरह काम करने से उनका दिन अधिक प्रोडक्टिविटी के साथ गुजरता है. 

रोडमैप

प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन समेत बैलेंस ब्रेकफास्ट करने से दिन भर काम करने की ऊर्जा बनी रहती है. सफल लोग हेल्दी ब्रेकफास्ट हैबिट्स को अपनाते हैं. 

ब्रेकफास्ट

सफलता के लिए जरूरी है सुबह खुद के साथ सकारात्मक बातचीत करना. दूसरों के प्रति कृतज्ञ होना. ये आदत उन्हें पूरे दिन के लिए पॉजिटिव तरीके से तैयार रखती है. 

सेल्फ टॉक