Feb 21, 2024, 10:05 PM IST

शेक्सपियर के मशहूर नाटकों पर बनी हैं ये 5 सुपरहिट फिल्में

Smita Mugdha

शेक्सपियर के नाटकों पर दुनिया भर में कई फिल्में और शोज बने हैं. बॉलीवुड में बनी ऐसी 5 सुपरहिट फिल्मों के बारे में जानते हैं. 

शेक्सपियर के सबसे चर्चित प्ले रोमियो जूलियट पर गोलियों की रासलीला रामलीला बनी है. 

संजय लीला भंसाली ने इसे भारतीय समाज के हिसाब से शानदार अंदाज में ढाला और फिल्म सुपरहिट भी रही. 

शेक्सपियर के प्ले ओथेलो पर आधारित विशाल भारद्वाज की फिल्म ओमकारा को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था. 

ओमकारा में करीना कपूर और अजय देवगन लीड रोल में थे लेकिन सारी लाइमलाइट सैफ अली खान बटोर ले गए.

शेक्सपियर के प्ले कॉमेडी ऑफ एरर पर गुलजार की बनाई फिल्म अंगूर को दर्शकों और क्रिटिक्स की सराहना मिली थी.

शाहिद कपूर को हैदर के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था और यह फिल्म भी शेक्सपियर के प्ले हेल्मेट पर आधारित है. 

आमिर खान की सुपरहिट फिल्म कयामत से कयामत तक भी शेक्सपियर के नाटक रोमियो जूलियट से ही प्रभावित है.

सदियों बाद भी शेक्सपियर का लिखा साहित्य आज भी पाठकों के बीच बेहद लोकप्रिय है.