Apr 28, 2025, 11:10 AM IST

भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट को कितनी सैलरी मिलती है?

Jaya Pandey

भारतीय नौसेना का इतिहास बहुत समृद्ध है. इंडियन नेवी भारत की विस्तृत तटरेखाओं और समुद्री हितों की रक्षा करती है.

भारतीय नौसेना की स्थापना  ईस्ट इंडिया कंपनी 1612 में की थी. इसे बाद में ब्रिटिश शासन के तहत रॉयल इंडियन नेवी के रूप में पुनर्गठित किया गया.

पहलगाम हमले में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के दुखद निधन के बाद लोग इंडियन आर्मी की लेफ्टिनेंट पोस्ट के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं.

लेफ्टिनेंट इंडियन नेवी में मिड लेवल की पोस्ट होती है और सब लेफ्टिनेंट से प्रमोट होकर लेफ्टिनेंट बनते हैं. वहीं लेफ्टिनेंट के बाद अफसरों का प्रमोशन लेफ्टिनेंट कमांडर के तौर पर होता है.

आज हम आपको बताएंगे कि इंडियन नेवी के लेफ्टिनेंट पोस्ट में कितनी सैलरी मिलती है और साथ में क्या सुविधाएं मिलती हैं.

इंडियन नेवी में लेफ्टिनेंट का मूल वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार 61,300 रुपये से शुरू होता है और 1,93,900 रुपये तक जा सकता है.

मूल वेतन के अलावा इंडियन नेवी के लेफ्टिनेंट को  सैन्य सेवा वेतन, महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता सहित दूसरे भत्ते भी दिए जाते हैं.