May 22, 2025, 05:47 PM IST

मिस्र नहीं इस देश में हैं सबसे ज्यादा पिरामिड

Jaya Pandey

पिरामिडों के बारे में सुनते ही जिस देश का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है, वह मिस्र है. लेकिन क्या आप जानते हैं मिस्र नहीं बल्कि किसी और देश में सबसे ज्यादा पिरामिड पाए जाते हैं.

दरअसल सूडान में पिरामिडों की संख्या मिस्र के पिरामिडों से सबसे अधिक है. सूडान मिस्र के बगल में नील नदी के किनारे बसा एक देश है.

बहुत समय पहले सूडान में कुश नाम का राज्य था. कुश साम्राज्य के लोगों ने यहां लगभग 220 से 255 पिरामिड बनवाए.

कुश साम्राज्य के लोगों ने इस पिरामिडों का इस्तेमाल अपने राजाओं और रानियों की कब्रों के रूप में किया. सूडान के अधिकतर पिरामिड  नपाटा और मेरो नाम के दो शहरों में हैं.

सूडान के ये पिरामिड मिस्र के पिरामिडों से अलग हैं. ये छोटे और पतले हैं और इनके किनारे बहुत ऊपर की ओर जाते हैं. इन्हें अक्सर लाल पत्थर से बनाया जाता था.

कुश लोगों ने इन पिरामिडों का निर्माण 800 ईसा पूर्व के आसपास शुरू किया था. यह उस समय के बाद की बात है जब मिस्र ने अपने ज़्यादातर बड़े पिरामिड बनाए थे.

सूडान के पिरामिड भी मिस्र के पिरामिडों से प्रेरित थे. भले ही सूडान में मिस्र से ज्यादा पिरामिड हैं लेकिन ज्यादातर लोग इसके बारे में नहीं जानते और इसे देखने नहीं आते.

कुश लोगों ने अपनी शक्ति दिखाने के साथ मृत्यु और पुनर्जन्म के बारे में अपनी मान्यताओं के कारण इन पिरामिडों का निर्माण कराया था.