Apr 25, 2024, 01:56 PM IST

LKG और UKG का फुल फॉर्म जानते हैं आप?

Jaya Pandey

LKG और UKG में आपके घर के बच्चे भी जरूर पढ़ते होंगे, लेकिन क्या आप इनका फुल फॉर्म जानते हैं? 

बच्चे की शुरुआती पढ़ाई LKG से ही होती है. LKG में पढ़ाई के बाद उन्हें UKG में एडमिशन मिलता है. 

तो अब आपको ज्यादा इंतजार न करवाते हुए हम बता ही देते हैं कि इन दोनों का फुल फॉर्म आखिर होता क्या है?

LKG का फुलफॉर्म होता है Lower Kindergarten और UKG का फुल फॉर्म होता है Upper Kindergarten.

अब आपको ये जानने की इच्छा जरूर हो रही होगी कि आखिर Kindergarten का मतलब क्या है? 

तो आपकी जानकारी के लिए हम बता देते हैं कि Kindergarten का मतलब होता है बच्चों के लिए उद्यान. 

एलकेजी और यूकेजी में ही बच्चों में पढ़ाई लिखाई का आधार बनाया जाता है. यहां बच्चे अपना काम खुद करना सीखते हैं. 

इन क्लासेस में वे खुद से खाना खाना, साफ-सुथरा रहना, दूसरों से संवाद करना, ड्रॉइंग बनाया और गाना-नाचना जैसी गतिविधियां भी सीखते हैं.

LKG-UKG में पढ़ाई करने के बाद बच्चों को पहली क्लास में एडमिशन मिलता है और यहां से उनके एजुकेशन का असली सफर शुरू होता है.