Advertisement
हिंदी न्यूज़वायरल-शॉर्ट्स

500 हीरों से सजे इस शाही हार की होने वाली है नीलामी, जानें इसकी खासियत

महारानीयों की ताजपोशी से लेकर राजाओं के राज्याभिषेक तक जुड़े हैं इस अनमोल हार के तार.

500 हीरों से सजे इस शाही हार की होने वाली है नीलामी, जानें इसकी खासियत

Diamond (Symbolic Image)

Add DNA as a Preferred Source

आए दिन किसी न किसी चीज की नीलामी की खबर हमें  सुनने को मिलती है. स्विट्जरलैंड के जिनेवा से भी एक बेहद दिलचस्प नीलामी की खबर आ रही है, जहां 11 नवंबर को एक 18वीं सदी का हीरे से बनी अनमोल शाही हार की नीलामी होने जा रही है. इस हार में 500 बेशकीमती हीरे जड़े हुए हैं. यह दुर्लभ हार नीलामी से पहले ताइवान, न्यूयॉर्क और हॉन्गकॉन्ग और उसके बाद लंदन में प्रदर्शित किया जाएगा.आपको बता दें कि नीलामी के लिए इस हार की कीमत करीब 22 करोड़ रुपये रखी गई है, जिसके बाद से लोगों में इस हार को लेकर खासा दिलचस्पी बढ़ गई है.

भारत से जुड़ी है हार का कनैक्शन
सोथबे के अधिकारी एंड्रेस व्हाइट कोरियल ने बताया कि 18वीं सदी के गहनों का मिलना अपने आप में एक अद्भुत घटना है. उन्होंने बताया कि उस समय के लगभग सभी आभूषणों को नया स्वरूप देने के लिए मौजूदा समय में तोड़ दिया जाता है. एंड्रेस ने आगे कहा कि यह हार संभवतः भारत के गोलकोण्डा खदानों से लाए गए हीरों से बनी होगी.

महारानीयों की ताजपोशी का हिस्सा भी रह चुका है ये हार
आभूषणों की जानकारी रखने वाले इतिहासकारों का मानना है कि इस हार में वही हीरे शामिल हैं, जो फ्रांस की दिवंगत रानी मैरी एंटोनेट से जुड़े हुए हैं. आपको बता दें कि रानी पर इस हार का भुगतान न करने का झूठा आरोप लगाया गया था, जिसके बाद इस हार को लेकर कई तरह के विवाद भी हुए थे. इस अनमोल हार का इतिहास और इसकी खासियत इसे नीलामी के लिए और भी दिलचस्प बना दी है. यह हार न केवल महारानी की ताजपोशी का हिस्सा थी, बल्कि इसे किंग जॉर्ज (छठे) के राज्याभिषेक में भी मार्केस ऑफ एंगलसी के परिवार के सदस्यों ने पहना था.

ऑनलाइन होगी प्रक्रिया
25 अक्टूबर से इस बेशकीमती हार के लिए ऑनलाइन नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी, जहां दुनिया भर के खरीदार इस अद्वितीय हार के लिए अपनी बोली लगा सकेंगे. जिससे यह हार एक बार फिर से इतिहास के पन्नों में अपनी पहचान बनाएगी. नीलामी के माध्यम से इस हार की कहानी को जीवित रखने का एक सुनहरा अवसर है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement