Advertisement

आज से पहले कभी नहीं देखा होगा इतना ड्रामेबाज बच्चा! Video देख आप भी कहेंगे- इसको ऑस्कर दिलाओ भाई

वीडियो में नजर आ रहे बच्चे की नौटंकी देखने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर ये इतनी सी उम्र में इतना दिमाग लाते कहां से हैं?

आज से पहले कभी नहीं देखा होगा इतना ड्रामेबाज बच्चा! Video देख आप भी कहेंगे- इसको ऑस्कर दिलाओ भाई
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बच्चे तो शरारती होते ही हैं. उनकी शरारत के किस्से कई बार हैरान कर जाते हैं तो कई बार किसी को भी हंसने पर मजबूर कर देते हैं. अपनी मासूमियत के चलते वे ऐसी-ऐसी हरकतें करते हैं जिन्हें देख लोग जमकर ठहाके लगाते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक बच्चे को अपने पापा के साथ खेलते हुए दिखाया गया है. इस दौरान वह ऐसा कुछ कर जाता है जिसे देखने के बाद आप खुद को ठहाके लगाने से रोक नहीं पाएंगे.

क्या है पूरा मामला?
वीडियो की शुरुआत में बच्चा हाथ में प्लास्टिक की एक नकली तलवार लिए अपने पापा के साथ लडाई करता हुआ नजर आ रहा है. दोनों के बीच नकली तलवारों से जबरदस्त फाइट चल रही होती है. तभी पापा अपनी तलवार से बच्चे को मारने की एक्टिंग करते हैं. इसके बाद तो बच्चा जो ड्रामेबाजी करता है, उसे देख आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे. वीडियो में नजर आ रहे बच्चे की नौटंकी देखने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर ये इतनी सी उम्र में इतना दिमाग लाते कहां से हैं?

यहां देखें वीडियो-

 

 

आप देख सकते हैं कि बच्चा कैसे ड्रामेबाजी करता हुआ नजर आ रहा है. नकली तलवार के छूते ही वह ऐसा नाटक करता है कि उसके सामने बड़े-बड़े कलाकर भी फेल हो जाएं. 

यह भी पढ़ें: ATM से निकलते हैं सोने के बिस्कुट, हर वक्त लगी रहती है लाइन

छोटे बच्चे की जबरदस्त एक्टिंग का यह वीडियो @TansuYegen नाम के ट्विटर पेज पर शेयर किया गया है जिसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि उन्होंने अपनी लाइफ में इतना ड्रामेबाज बच्चा आजतक नहीं देखा. वह जिस तरह थोड़ी दूर चलने के बाद मरने का नाटक करता है, उसे देखने के बाद कोई भी हैरान रह जाए. वीडियो लोगों को कितना पसंद आ रहा है, इसका अंदाजा तो इसी बात से लगाया जा सकता है कि अबतक इसे 739 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, साथ ही 30 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक भी कर चुके हैं. वीडियो मे बच्चे की कलाकारी देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर कह रहे हैं कि कोई इसको ऑस्कर दिलाओ भाई. 

यह भी पढ़ें: Viral Video: सांड से पंगा लेना पड़ा भारी, पड़ी ऐसी लात कि दिन में नजर आ गए तारे 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement