Advertisement
हिंदी न्यूज़वायरल-शॉर्ट्स

बिहार के फर्जी IPS का नया अवतार, YouTube पर viral हुआ पहला म्यूजिक Video

पिछले महीने बिहार के जमुई में फर्जी आईपीएस बनने के चक्कर में गिरफ्तार मिथलेश अब भोजपुरी सिंगर बन गया है.

Latest News
बिहार के फर्जी IPS का नया अवतार, YouTube पर viral हुआ पहला म्यूजिक Video
Add DNA as a Preferred Source

Viral News: बिहार के जमुई से एक अजीबोगरीब कहानी सामने आई है, जिसमें एक युवक मिथिलेश कुमार पहले एक फर्जी आईपीएस अधिकारी के तौर पर चर्चा में आया और अब वो भोजपुरी सिंगर बन गया है. पिछले महीने पुलिस ने मिथिलेश को गिरफ्तार किया था, जब वो नकली आईपीएस की ड्रेस और पिस्टल लेकर घूम रहा था. उसने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात एक व्यक्ति, मनोज सिंह से हुई थी, जिसने उसे आईपीएस बनने का सपना दिखाया और दो लाख रुपये लेकर उसे ठग लिया.

भोजपुरी गाने से मचाया तहलका

पुलिस ने लंबी पूछताछ करने के बाद मिथिलेश को छोड़ दिया. लेकिन उसने सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बना ली है. हाल ही में उसने यूट्यूब पर एक भोजपुरी गाना रिलीज किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने के साथ ही उसके यूट्यूब चैनल पर अब 12,000 से ज्यादा सब्सक्राइबर भी हो गए हैं और लोग उसके गाने को खूब पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें :  Prashant Kishor: आज PK की पार्टी की लॉन्चिंग, कौन हैं प्रमुख चेहरे और क्या है पार्टी का एजेंडा?

आपदा में अवसर
इंटरनेट पर मिथिलेश की चर्चा आज कल खूब  हो रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वह लगातार वीडियो शेयर कर रहा है, जिसमें उसका नया अवतार देखने को मिल रहा है. कुछ यूजर्स ने उसकी कहानी को लेकर मजेदार कमेंट किए हैं. एक ट्विटर यूजर, शिवानी साहू, ने उसके वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "फर्जी आईपीएस बनने के बाद लड़के की किस्मत खुल गई,अब हीरो बन गया है. कमेंट बॉक्स में लोग उसकी इस नई पहचान पर मजेदार रिएक्शन  दे रहे हैं. कुछ ने तो इसे आपदा को अवसर में बदलने का सही उदाहरण बता दिया.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement