Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Video: किसी ने साड़ी में छुपाया TV तो कोई कार में बैठाकर उड़ा ले गया गाय, चोरी के स्टाइल देख दंग रह जाएंगे आप

वीडियो की एक क्लिप में एक महिला अपनी लॉन्ग स्कर्ट के अंदर सॉफ्ट ड्रिंक की पूरी क्रेट छुपा लेती है और किसी को इस बात कि भनक तक नहीं लग पाती है.

Video: किसी ने साड़ी में छुपाया TV तो कोई कार में बैठाकर उड़ा ले गया गाय, चोरी के स्टाइल देख दंग रह जाएंगे आप
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आजकल चोर इतने एडवांस हो गए हैं कि वो आपकी आंखों के सामने से आपका कीमती सामान चुरा ले जाते हैं और आपको पता नहीं चल पाता है. हालांकि कई बार ऐसी घटनाएं सीसीटीवी में कैद हो जाती हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में चोरों के हाथ की सफाई को देखकर आपको भी अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा.  

एक पल में गायब हो जाता है सामान!
वीडियो की एक क्लिप में आप देख सकते हैं कि कैसे एक व्यक्ति सुपरमार्केट में खड़ा होकर अपनी लुंगी के अंदर सामान छुपा लेता है. जबकि अगली क्लिप में एक महिला को भी ऐसा ही कुछ करते हुए देखा जा सकता है. महिला अपनी लॉन्ग स्कर्ट के अंदर सॉफ्ट ड्रिंक की पूरी क्रेट छुपा लेती है और किसी को इस बात कि भनक तक नहीं लग पाती है. इसके बाद एक और क्लिप में एक महिला टीवी के शोरूम से एक छोटा टीवी अपनी साड़ी के अंदर रख कर फुर्रर हो जाती है.  इन सभी वीडियो के बीच एक क्लिप ऐसी भी है जिसे देख आप सोच में पड़ जाएंगे. एक पल के लिए आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. 

चोरों ने की हद पार
इस क्लिप में कुछ लोग कार के अंदर गाय को किडनैप करते दिख नजर आए. हालांकि इसके लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी.  

यहां देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें- नाचते-नाचते ही आ गई मौत, हैरान कर देगा Live Death का यह वीडियो
 

ट्विटर पर यह वीडियो @_figensezgin नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है जिसे अब तक 21 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग यह देखकर हैरान हैं कि इनमें से अधिकतर चोरी की वारदात को महिलाओं  ने अंजाम दिया है. महिलाओं के पहनावे को देख कर लग रहा है कि यह वीडियो भारत का ही है. 

ये भी पढ़ें- MP: ढोकला खाते ही MBBS दुल्हन की मौत, शादी से पहले पसरा मातम 

वीडियो देख लोगों को यकीन नहीं हो पा रहा हैं. कुछ लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी हैं. उनका कहना है कि ये चोर कब कहां पहुंच जाए इसका कोई भरोसा नहीं. वहीं एक शख्स ने मजाक करते हुए लिखा कि कहीं उसकी खोई हुई कार भी इसी तरह ना गायब हुई हो.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement