Advertisement

4 साल की मैरिड लाइफ के बाद हुआ तलाक, महिला ने वेडिंग फोटोग्राफर से वापस मांग लिया रिफंड

Viral News: सोशल मीडिया पर एक चैट वायरल हो रही है जिसमें एक महिला तलाक के बाद अपने वेडिंग फोटोग्राफर से अपना रिफंड मांगती नजर आ रही है.

4 साल की मैरिड लाइफ के बाद हुआ तलाक, महिला ने वेडिंग फोटोग्राफर से वापस मांग लिया रिफंड

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हाल ही में एक खबर सामने आई थी जहां एक महिला ने अपना तलाक होने के बाद फोटोशूट कराया था. इस पर सोशल मीडिया यूजर्स की चर्चाएं खत्म नहीं हुई थीं कि अब नया और दिलचस्प मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपनी शादी के चार साल बाद हुए तलाक पर अजीबो गरीब कारनाम कर दिया. महिला ने अपनी शादी की फोटोज क्लिक करने वाले वेडिंग फोटोग्राफर से अपने खर्चे का रिफंड मांग लिया है. 

दरअसल, फोटोग्राफर से महिला के रिफंड मांगने वाली चैट्स वायरल हो गई है. जब महिला ने तलाक के बाद पैसा मांगा तो फोटोग्राफर को पहले यह महज एक मजाक ही लगा लेकिन बाद में महिला सीरियस हो गई. फोटोग्राफर ने रिफंड करने से इनकार कर दिया और व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर कर दिए. उसका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

इंस्टाग्राम और ट्विटर पर वायरल हो रहीं चैट्स

रिफंड मांगने वाली इस चैट के वायरल होने पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं. इस पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं. इस फोटोग्राफर का इंस्टाग्राम हैंडल लैंस रोमियो नाम से है. उसने चैट्स शेयर करते हुए इसके कैप्शन में फोटोग्राफर ने अपनी जिंदगी को फिल्मी बताया है. 

फोटोग्राफर से क्या बोली महिला

इन चैट्स में महिला द्वारा कहीं गई बातों पर ध्यान दें तो महिला ने कहा कि, "मुझे नहीं पता कि आपको मैं अभी भी याद हूं. आपने 2019 में डर्बन में मेरी शादी पर मेरे लिए फोटोशूट किया था. खैर, अब मेरा तलाक हो गया है और अब उन तस्वीरों की मुझे और मेरे पूर्व पति को जरूरत नहीं है. आपने बेहतरीन काम किया था, लेकिन वो अब बेकार हो गई हैं क्योंकि हमारा तलाक हो चुका है. जो पैसा हमने दिया था, मुझे उसका रिफंड चाहिए क्योंकि अब हमें उनकी जरूरत नहीं है."

पति ने रजाई में छिपा रखे थे लाखों रुपये, पत्नी ने धो डाली तब सामने आई हकीकत

महिला के पूर्व पति ने स्क्रीनशॉट वायरल होने पर फोटोग्राफर से संपर्क किया और इस घटना को शर्मनाक बताया है. शख्स ने अपना नाम तो जाहिर नहीं किया लेकिन उसने कहा कि वह अपनी पूर्व पत्नी की इस हरकत के लिए शर्मिंदा है और फोटोग्राफर से माफी चाहता है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement