ट्रेंडिंग
महिला द्वारा बनाए गए ये नियम इतने हैरान कर देने वाले हैं कि उन्हें पढ़कर लोग अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पा रहे हैं.
डीएनए हिंदीः इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख लोगों में आक्रोश का माहौल है. लोग वीडियो की कड़ी शब्दों में निंदा कर रहे हैं. साथ ही इसे शेयर करने वाली महिला को भी खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, वायरल वीडियो में नजर आ रही महिला एक घरेलू सहायिका को काम पर रखना चाहती है. इसके लिए उसने कुछ नियम भी तैयार किए हैं. महिला का कहना है कि नौकरी पर आने के बाद सहायिका को उन नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा. इसके लिए महिला को एक सफेद बार्ड पर कुछ नियमों की लिस्ट बनाते हुए भी देखा जा रहा है.
वहीं, महिला द्वारा बनाए गए ये नियम इतने हैरान कर देने वाले हैं कि उन्हें पढ़कर लोग अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पा रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में क्या-क्या शामिल है.
ये भी पढ़ें- Video: रास्ते में चलते समय फोन चला रहा था शख्स, मिल गया जिंदगी भर का सबक
महिला द्वारा बनाई गई लिस्ट में कहा गया है-
ये भी पढ़ें- सुनवाई के दौरान कोर्टरूम में अचानक आ गए सैकड़ों Cockroach, रोकनी पड़ी बहस
यहां देखें वीडियो-
वीडियो को Sgfollowsall नाम की यूजर द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसे देखने के बाद नेटिजन्स ने अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक प्रकार की यातना है. आखिर महिला कैसे तय कर सकती है कि कोई व्यक्ति कब सोएगा और उसे कब जागना होगा? लोग महिला के इस व्यवहार को देख हैरान हैं. एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि 'क्या आप खुद इस तरह के नियमों का पालन कर पाएंगी? किसी व्यक्ति के बारे में ऐसे ख्याल रखना बिल्कुल भी सही नहीं है.'
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.