ट्रेंडिंग
Airport Security Check के दौरान महिला सांपों की तस्करी करती हुई पकड़ी गई है जिसको लेकर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.
डीएनए हिंदी: आज के वक्त में ड्रग्स से लेकर सोने चांदी की तस्करी तो खूब हो रही है लेकिन नया मामला सांपों की तस्करी (Snake Smuggling) से जुड़ा है. एक महिला अपने बैग में 22 जिंदा सांप भरकर लाई थी. सिक्योरिटी चेक (Airport Security Check) के लिए जब जांच की गई तो महिला की ये काली करतूत सामने आई. महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक महिला द्वारा सांपों की तस्करी का यह मामला चेन्नई एयरपोर्ट से सामने आया है.
दरअसल, हाल ही में चेन्नई एयरपोर्ट से ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इसमें बताया गया है कि मलेशिया से चेन्नई एयरपोर्ट पहुंची एक महिला यात्री के संदिग्ध पाए जाने पर उसके बैग की तलाशी ली गई, जिस दौरान उसमें से 22 जिंदा सांप मिले हैं. इसका वीडियो भी सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
#WATCH | Tamil Nadu: On 28th April, a female passenger who arrived from Kuala Lumpur by Flight No. AK13 was intercepted by Chennai Airport Customs. On examination of her checked-in baggage, 22 snakes of various species and a chameleon were found & seized under the Customs Act,… pic.twitter.com/tQCmdElZkm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2023
कर्नाटक चुनाव: बीजेपी ने जारी किया मेनिफेस्टो, UCC, मुफ्त में दूध, राशन और गैस सिलेंडर का वादा
चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही महिला के सामान की जांच के दौरान कस्टम विभाग की टीम उस वक्त हैरान रह गई जब बैग की तलाशी लेते समय उसमें से सांप निकलने लगे. जानकारी के अनुसार सभी सांप अलग-अलग प्रजाति के हैं, जिन्हें प्लास्टिक के अलग-अलग कंटेनरों में रखकर लाया गया था. महिला मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से 28 अप्रैल को फ्लाइट नंबर एके 13 से भारत के चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरी थी.
सुप्रीम कोर्ट का फैसला, मियां-बीवी राजी तो तुरंत तलाक, महीनों तक नहीं करना होगा इंतजार
न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्विटर पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है. सीमा शुल्क अधिनियम 1962 और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत बैग की जांच के दौरान मिले 22 जिंदा सांप के साथ एक गिरगिट को जब्त करते हुए कस्टम विभाग की टीम ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.