Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

OMG! सस्ते इलाज के लिए गई विदेश, 6 घंटे की सर्जरी के बाद बिगड़ी स्माइल और बदल गई आवाज

महिला को क्या पता था कि डिस्काउंट के चक्कर में उसके साथ जो होगा वह कभी जिंदगी में भूल नहीं पाएगी.

OMG! सस्ते इलाज के लिए गई विदेश, 6 घंटे की सर्जरी के बाद बिगड़ी स्माइल और बदल गई आवाज
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हम कई बार सुनते हैं कि लोग इलाज के लिए बाहर जा रहे हैं. कभी किसी सर्जरी, बड़े ऑपरेशन या ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए लोगों के विदेश जाने की खबर कोई नई बात नहीं है. कुछ लोग बेहिसाब पैसा होने की वजह से अलग-अलग जगह जाकर इलाज करवाने का ऑप्शन चुनते हैं तो वहीं कुछ ऐसे हैं जो डिस्काउंट के चक्कर में ऐसा करते हैं. हालांकि ऐसा करना कभी-कभी उल्टा भी पड़ जाता है. अब इस महिला का केस भी कुछ ऐसा ही है. इसके दांतों में समस्या थी.जब इसे पता चला कि ईरान की राजधानी तेहरान में दांतों का सस्ता इलाज हो रहा है तो उसने वहां जाने की सोची.

महिला को क्या पता था कि डिस्काउंट के चक्कर में उसके साथ जो होगा वह कभी जिंदगी में भूल नहीं पाएगी. इस महिला का नाम ऐडा अजीजी है. ऐडा को अपने 19 दातों का ट्रीटमेंट करवाना था. इसके लिए महिला को करीब 54 हजार रुपए देने पड़े. जबकि अपने देश में उसे दोगुनी कीमत चुकानी पड़ रही थी.

यह भी पढ़ें: 5वीं में पढ़ रही बच्ची को IAS बनाना चाहते हैं मां-बाप, सीधे अफसर से पूछ ली ट्रिक्स

26 साल की ऐडा की सर्जरी करीब 6 घंटे चली. इस बीच डॉक्टर दूसरे मरीजों को भी देखता रहा. इस दौरान डॉक्टर के असिस्टेंट ने ऐडा की सर्जरी जारी रखी. उन्होंने बताया कि सर्जरी के बाद वह अपना मुंह ठीक से बंद नहीं कर पा रही थी. उसके दांत पियानो के बटन जैसे हो गए थे. ऐडा ने कहा डेंटिस्ट के काम से ऐसा लग रहा है कि उसे एक्सपीरियंस नहीं था. इस गलत सर्जरी के बाद ऐडा की आवाज बदल गई है और वह ठीक से स्माइल भी नहीं कर पा रहीं.

यह भी पढ़ें: UP: फोटोग्राफर नहीं ले गया दूल्हा तो दुल्हन ने तोड़ दी शादी, दी ऐसी दलील

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement