Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

VIRAL NEWS: बीच पर लेटी हुई थी महिला, पुलिसवाले ने चढ़ा दी गाड़ी

घटना के बाद वहां मौजूद सभी लोगों में हड़कंप मच गया. गाड़ी का टायर महिला के शरीर के दाहिने हिस्से और बीच से होते हुए पीठ के ऊपरी हिस्से तक चढ़ गया था.

VIRAL NEWS: बीच पर लेटी हुई थी महिला, पुलिसवाले ने चढ़ा दी गाड़ी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कुछ हादसे ऐसे होते हैं कि समझ नहीं आता कि हंसा जाए या दुख जताया जाए. अब इस महिला को क्या पता था कि रिलैक्स करने बीच पर लेटेगी और दुर्घटना का शिकार हो जाएगी. दुर्घटना भी हुई ऐसी गाड़ी से कि शिकायत भी किसे करे.

यह घटना फ्लोरिडा की है. महिला सेंट पीट बीच पर समंदर किनारे धूप में आराम कर रही थी. इतने में एक पुलिस अधिकारी वहां अपनी सरकारी गाड़ी से वहां पहुंचा. शायद तेज धूप की वजह से वह महिला को नहीं देख पाया और गाड़ी महिला पर चढ़ा दी.

आमतौर पर बीच पर गाड़ियों का आना-जाना नहीं होता. इसलिए महिला आराम से रेत पर लेटी हुई थी. उसे अंदाजा नहीं था कि वहां भी उसके साथ हादसा हो सकता है. पुलिस अधिकारी किसी शिकायत की जांच के लिए वहां पहुंच थे. 911 पर आई कॉल सुनने के बाद वह इतने बिजी हो गए कि उनका ध्यान महिला पर नहीं गया और उन्होंने उस पर गाड़ी चढ़ा दी. 

यह भी पढ़ें: पंजाबी शादी में बज रहा था तेज म्यूजिक, शिकायत पर पहुंची पुलिस खुद करने लगी डांस, वीडियो Viral

घटना के बाद वहां मौजूद सभी लोगों में हड़कंप मच गया. गाड़ी का टायर महिला के शरीर के दाहिने हिस्से और बीच से होते हुए पीठ के ऊपरी हिस्से तक चढ़ गया था. राहत की बात यह कि महिला को कोई गंभीर चोट नहीं आई. महिला सुरक्षित है और जांच के लिए समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया था.

यह भी पढ़ें: कभी थी सैनिक फिर मजबूरी में बनना पड़ा Sex Worker, खुद सुनाई आपबीती

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement