Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

OMG! हो रही थी दफनाने की तैयारी, ताबूत से आई आवाज 'मैं जिंदा हूं...'

एक महिला कार एक्सिडेंट का शिकार हो गई. अस्पताल ने मृत घोषित किया लेकिन वह कब्रिस्तान से जिंदा लौट आई.

OMG! हो रही थी दफनाने की तैयारी, ताबूत से आई आवाज 'मैं जिंदा हूं...'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: डेली सोप में किसी का मरना, फिर जिंदा हो जाता और फिर मर जाना और फिर पुनर्जन्म लेकर वापस आ जाना कोई नई बात नहीं है. अब सोचिए किसी के साथ असल में ऐसा हो जाए तो. लोग किसी शख्स की मौत का शोक मना रहे हों और इतने में वही जिंदा निकले. सुनकर अटपटा लग सकता है लेकिन यह असल घटना पेरु की है.

यहां एक महिला कार एक्सिडेंट का शिकार हो गईं. अस्पताल ने मृत घोषित किया इसके बाद उसके अंतिम क्रियाकर्म की तैयारी होने लगी. ताबूत मंगवा लिया गया और दफनाने से पहले एक प्रार्थना सभा भी रखी गई. सभी गमगीन थे और मृत महिला की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे थे कि इतने में ठक-ठक की आवाज आने लगी.

यह भी पढ़ें: काले कागज और पाउडर से बना डाला 500 रुपए का नकली नोट, थाने में दिखाया कारनामा

ध्यान दिया तो पता चला कि आवाज ताबूत से आ रही थी. पहले तो सभी डर गए कि आखिर ताबूत से आवाज कैसे आ सकती है. इस पर कब्रिस्तान के केयरटेकर ने जब ताबूत खोला तो देखा कि अंदर लेटी महिला जिंदा थी. इसके बाद महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया वहां उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया. घरवालों का कहना है कि हादसे के बाद शायद महिला कोमा में रही होगी और डॉक्टर ने उसे मृत समझ लिया.

यह भी पढ़ें: मां को दुल्हन बने देखकर ऐसा था इस छोटे से बच्चे का रिएक्शन, दिल छूने वाला Video हुआ Viral

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement