Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Best Friend Wedding में जाने वाली थी महिला, फिर दुल्हन ने भेजा ऐसा ईमेल, पढ़कर उड़ गए होश, प्रोग्राम किया कैंसिल

Viral News in Hindi: महिला को उसकी बेस्ट फ्रैंड ने अपनी शादी में 'Bridesmaid' के तौर पर चुना था, जिससे वह बेहद उत्साह में थी. इसके बाद जब उसकी दोस्त ने 70,000 रुपये का खर्च गिनाया तो वह शादी में ही नहीं गई.

Latest News
Best Friend Wedding में जाने वाली थी महिला, फिर दुल्हन ने भेजा ऐसा ईमेल, पढ़कर उड़ गए होश, प्रोग्राम किया कैंसिल
Add DNA as a Preferred Source

Viral News in Hindi: हर कोई अपने सबसे खास दोस्त की शादी का बेहद उत्साह से इंतजार करता है ताकि उसे जमकर धमाल और मस्ती करने का मौका मिल सके. ऐसे ही उत्साह में डूबी एक महिला के लिए खुशी उस समय दोगुनी हो गई, जब उसकी बेस्ट फ्रैंड ने अपनी शादी में उसे 'ब्राइड्समेड (Bridesmaid)' बनने के लिए कहा. ब्राइड्समेड ईसाई शादी में दुल्हन की खास सहेली को कहते हैं, जो उसके साथ वैसा ही गाउन पहनकर चलती है. जबरदस्त उत्साह में शादी का इंतजार कर रही महिला को फिर एक ऐसा ईमेल मिला, जिसने उसके होश उड़ा दिए और उसने शादी में जाने का प्रोग्राम ही कैंसिल कर दिया. उसने इस बात का कारण सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिससे ऑनलाइन बहस छिड़ गई है. कुछ लोग उसके फैसले को सही बता रहे हैं तो कुछ ने उस पर अपनी सहेली को धोखा देने का आरोप लगाया है.

दुल्हन ने भेज दिया था 70,000 रुपये का बिल
दरअसल अपनी सहेली मेगन की शादी में ब्राइड्समेड बनने की खुशी से झूम रही महिला को एक ईमेल मिली थी. यह ईमेल उसे मेगन ने ही भेजी थी. इस ईमेल में मेगन ने उसे ब्राइड्समेड बनने के लिए 70,000 रुपये का खर्च आने की जानकारी दी थी और यह पैसा उस महिला को खर्च करने के लिए कहा था. मेगन ने साथ में एक शीट भी भेजी थी, जिसमें उसने पूरे खर्च का ब्योरा भी दिया था. इसमें यह रकम ब्राइड्समेड ड्रैस, हेयरस्टाइल, मेकअप, ब्राइड के लिए गिफ्ट और बैचलर पार्टी के लिए डिपॉजिट समेत कुछ अन्य चीजों के लिए खर्च होनी थी. 

हैरान महिला ने सहेली को बताई आर्थिक स्थिति, मिला टका सा जवाब
मेगन की ईमेल देखकर हैरान रह गई महिला ने उससे संपर्क किया. उसने मेगन को अपने स्टूडेंट लोन व अन्य सेविंग्स गोल के कारण इतना पैसा खर्च करने में मुश्किल जताई. मेगन ने उसे टका सा जवाब देते हुए कहा कि मॉडर्न शादियों में इतना खर्च 'सामान्य' बात है. महिला ने Reddit Post में इस पूरी घटना की जानकारी दी है. उसने लिखा,'मैं केवल सबकुछ परफेक्ट करने की कोशिश कर रही थी और यह खर्च पूरी तरह अनावश्यक था. मेगन ने मुझे कहा कि यदि तुम मेरी शादी में यह खर्च अफोर्ड नहीं कर सकती तो मैं समझ सकती हूं, लेकिन मैं हर एक के लिए अपना प्लान नहीं बदल सकती हूं.' महिला ने लिखा कि इस जवाब को सुनकर मैंने शादी में शामिल नहीं होने का फैसला लिया.

पोस्ट पर शुरू हो गई ऑनलाइन बहस
महिला की इस पोस्ट पर ऑनलाइन बहस शुरू हो गई है. इस बहस में बहुत सारे लोगों ने दुल्हन की सहेलियों और शादी में भाग लेने वाले अन्य लोगों पर बढ़ते वित्तीय दबाव पर बात की है. हालांकि कुछ लोगों ने इसे सही ठहराया है. एक यूजर ने लिखा,'यदि आप अफोर्ड नहीं कर सकते तो आप अफोर्ड मत करो. आप सिंपल तरीके से कह दो कि मैं आपसे प्यार करता हूं और मुझे शादी में शामिल होने के लिए कहने का धन्यवाद, लेकिन मुझे वित्तीय कारणों के चलते मना करना होगा. मैं अब भी इसमें शामिल होना और आपका उत्साह बढ़ाना पसंद करूंगा.' दूसरे यूजर ने लिखा,'आपकी बेस्ट फ्रेंड दुल्हन बन रही है. अगर वह वाकई आपकी बेस्ट फ्रेंड है तो उसे समझ में आ जाएगा कि वह आपसे और बाकी सहेलियों से जो मांग रही है, वह बहुत ज्यादा है. वह आपसे और बाकी सभी से अपनी शादी में शामिल होने के लिए लगभग 1,100 डॉलर का भुगतान करने के लिए कह रही है. यह कोई दोस्ती नहीं है, अपनी बात पर अड़े रहो.' तीसरे यूजर ने लिखा,'आप पर इंकार करने और अपने तरीके से आगे बढ़ने का कोई दबाव नहीं है. शादियां खर्चीली होती हैं, यह बात सही है, लेकिन यह सब (सहेलियों से खर्च मांगना) बेवकूफाना है.'

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement