Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

गलत ढंग से महिला को छूना लड़के को पड़ा भारी, वीडियो में देखें किस तरह पटक पटक के पीटा

सोशल मीडिया पर एक शख्स की पिटाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. शख्स ने एक महिला से बदसलूकी की थी.

गलत ढंग से महिला को छूना लड़के को पड़ा भारी, वीडियो में देखें किस तरह पटक पटक के पीटा

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक महिला, शख्स को बुरी तरह पीटती नजर आ रही है. शख्स का पीट-पीटकर बुरा हाल हो जाता है, वह नीचे गिर पड़ता है. आइए जानते हैं कि आखिर उसकी महिला ने पिटाई क्यों की.

एक महिला किसी शॉप पर एक टेबल के पास बैठी होती है, तभी एक शख्स उसके पास आता है. उसे गलत ढंग से टच करके आगे निकलने की कोशिश करता है. महिला को यह हरकर जरा भी पसंद नहीं आती है. महिला उस पर हमलावर हो जाती है.

महिला एक के बाद एक कई तमाचे उसे मारती है. महिला बिना रुके उस पर लात-घूंसो की बारिश कर देती है. शख्स झुक जाता है. महिला और तेज उसे मारती है तो वह गिर पड़ता है.

इसे भी पढ़ें- Sharad Pawar News Resignation Live Updates: शरद पवार के इस्तीफे का बाद NCP का मुखिया कौन? पढ़ें हर अपडेट

जैसे ही शख्स गिरता है, महिला उसे जमकर पीटने लगती है. महिला उसे घुटने पर झुकाकर पीटती है. पिटाई के बाद शख्स जान चाकर भागने लगता है. वादा है, ऐसी पिटाई का वीडियो आपने नहीं देखा होगा. 

क्या बोल रहे हैं लोग?

वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा भी हो सकता है कि शख्स गलत तरीके से छूने नहीं, कुछ चुराने आया हो. वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि महिला ने बहुत सही किया. सुनील कौल नाम के एक यूजर ने लिखा कि इसी चीज की हमें जरूरत है. इस महिला को सेल्फ डिफेंस का एंबेसडर होना चाहिए. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement