Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

पति ने रजाई में छिपा रखे थे लाखों रुपये, पत्नी ने धो डाली तब सामने आई हकीकत

Viral News: महिला को पता ही नहीं था कि उसके पति ने रजाई के अंदर मोटी रकम छिपा रखी थी लेकिन उसने फिर कुछ ऐसा किया जिससे सभी के होश उड़ गए.

पति ने रजाई में छिपा रखे थे लाखों रुपये, पत्नी ने धो डाली तब सामने आई हकीकत

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबो गरीब चीजें वायरल होती रहती हैं. कभी किसी का अलग अंदाज वायरल होता है तो कभी किसी का डांस या गाना लोगों को पसंद आता है. इन्हीं सबके बीच पति पत्नी की मीठी नोकझोंक से लेकर एक दूसरे के साथ मस्ती का कंटेट ट्रेंड में रहता है लेकिन अब एक खबर सामने आई है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं. एक महिला ने अपने घर की एक रजाई धुलने को डाली तो उसके अंदर से लाखों रुपये के नोट मिले जो कि उसके पति ने रजाई के अंदर छिपाए थे. 

दरअसल, यह खबर चीन के अनहुई शहर से सामने आई है. इस खबर को लेकर बताया गया कि चीन के अनहुई प्रांत की एक महिला ने रजाई धुलने का डाली और उस रजाई से लाखों रुपयों की बारिश होने लगी. महिला ने बताया कि उसके पति ने रजाई में रुपये चुराकर रखे थे जिसकी कीमत लाखों में थी. 

चलती बाइक पर खड़े होकर खाया गुटखा और करने लगा स्टंट, वीडियो वायरल होने पर हुआ गिरफ्तार

बालकनी में हुई पैसे की बारिश

महिला ने बताया कि रजाई को धुलने के बाद उसे सूखाने के लिए बालकनी में डाली तो उस दौरान बालकनी में रजाई के डालते ही उसमें से नोटों की बरसात होने लगी. इतना सब देख पत्नी समझ ही नहीं पाई कि आखिर अचानक से पैसे कैसे गिरने लगे.

लड़कर मायके गई वाइफ ने वापस मांगे अपने गिफ्ट, पति ने भेज दिए लव डेट्स पर हुए खर्च के बिल

पति ने छिपाए थे पैसे

महिला ने बताया है कि बालकनी से पैसे नीचे गिर गए थे जिन्हें वह उठाकर दूसरों के घरों से लाई थी और उसने बताया है कि यह पैसे उसके पति ने रजाई में छिपाए. मीडिया रिपोरर्ट्स के मुताबिक रजाई में कुल 3 लाख 59 हजार रुपये छिपाए गए थे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement