Advertisement

शादी की राह में रोड़ा बन रहा था मासूम बेटा, मां ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दिया कत्ल

पश्चिम बंगाल में हुई इस वारदात पर लोग सन्न हैं. एक मां ने अपने प्यार के लिए बेटे का गला घोंट दिया.

शादी की राह में रोड़ा बन रहा था मासूम बेटा, मां ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दिया कत्ल

प्रतीकात्मक तस्वीर.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में एक कलियुगी मां ने ऐसा कांड किया है, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी. प्रेमी से शादी रचाने के लिए मां ने अपने सगे 4 साल के बेटे का कत्ल कर दिया. कुंदखली गांव में हुई इस वारदात का खुलासा तब हुआ, जब ग्रामीणों ने बच्चे की लाश देखी.

बच्ची की लाश देखकर लोगों ने मां से सवाल किया तो वह कुछ जवाब नहीं दे पाई. इलाके के लोगों ने उसे जमकर पीटा, जिसके बाद उसने कबूला कि कातिल कोई और नहीं बल्कि वही है. उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बच्चे को मार डाला. हत्यारे प्रेमी की तलाश में पुलिस जुटी है.

इसे भी पढ़ें- होटल में खाया 42 हजार का खाना, वेटर को दे डाली 8 लाख रुपये की टिप, हर कोई रह गया हैरान

क्यों बेटे की कातिल बन गई मां?

मफूजा पियादा नाम की इस महिला पर बच्चे के कत्ल का आरोप है. महिला दिहाड़ी मजदूर थी और उसे अबुल हुसैन शेख नाम के एक शख्स से प्यार हो गया. जब मफूजा का पति घर से बाहर चला जाता था, तब उसका प्रेमी में घुस जाता था.

'यूपी में का बा' फेम नेहा सिंह राठौर को यूपी पुलिस ने भेज दिया नोटिस, जानिए क्या है वजह

मंगलवार को प्रेमी महिला के घर पहुंचा और दोनों कहीं चले गए. महिला का बेटा परेशान हो गया. बेटा, अपनी मां के बिना नहीं रह पा रहा था. मां को यही नागवार गुजरा. प्रेमी से शादी करने के लिए महिला ने अपने बच्चे को उसके साथ मिलकर मार डाला. पुलिस फरार प्रेमी की तलाश में जुटी है.

ग्रामीणों ने ही पुलिस को बताई सच्चाई

लाश मिलने के बाद ग्रामीण बौखला गए. उन्होंने पुलिस को बुलाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो पोल खुली. बच्चे को जमकर पीटा गया था. पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement