Advertisement

VIRAL: मंडप में ऐसे आई दुल्हन कि दंग रह गया दूल्हा, लोग बोले 'आज की नारी सब पर भारी'

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बाइक सवार दुल्हन की धांसू एंट्री देख हर कोई दंग रह जाता है.

VIRAL: मंडप में ऐसे आई दुल्हन कि दंग रह गया दूल्हा, लोग बोले 'आज की नारी सब पर भारी'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक समय था जब दुल्हन अपनी पूरी शादी के दौरान पलकें झुकाए चोरी-छिपे शर्माते हुए अपने होने वाले जीवनसाथी को निहारा करती थी. दूल्हे राजा घोड़ी पर आते थे और अपनी दुल्हनिया को डोली में बैठाकर ले जाते थे. सखी-सहेली भी अपने घरों की छतों पर खड़ी होकर दूल्हे की एंट्री देखने के लिए बेताब रहा करती थीं. हालांकि अब समय बदल गया है और कहते हैं कि समय के साथ सब कुछ बदल जाता है. आज दूल्हे से ज्यादा लोग दुल्हन की एंट्री देखने को बेताब रहते हैं. हों भी क्यों ना, अब दुल्हन डोली में नहीं बाइक पर जो आती हैं. तो चलिए आपको दिखाते हैं ऐसी ही एक दुल्हन की मस्त एंट्री का वायरल वीडियो.

दरअसल हाल ही में maharashtrian_weddingz नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी का एक वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बाइक सवार दुल्हन की धांसू एंट्री देख हर कोई दंग रह जाता है. दुल्हन के इस रॉयल अंदाज को देखने के बाद आस-पास खड़े लोग भी हैरान दिखाई दिए. शादी का जोड़ा और काला चश्मा पहने इस मराठी दुल्हन को जिस किसी ने भी देखा, अपना दिल हार गया. 

 

ये भी पढ़ें- Video: जब जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई छिपकली, पूंछ से जड़ डाले दे-दनादन 'थप्पड़'

सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यूजर्स वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. इतना ही नहीं, वीडियो पर फीमेल यूजर्स के कमेंट देखकर तो लग रहा है कि उन्हें मराठी दुल्हन का यह अंदाज इतना पसंद आया है कि वे खुद भी अपनी शादी में कुछ ऐसी ही एंट्री चाहती हैं. तभी तो उन्होंने कमेंट सेक्शन में तारीफों की बौछार लगा दी है. 

ये भी पढ़ें- Bihar: पापा करते हैं रेप, मां भी नहीं सुनती... Video बना न्याय के लिए थाने पहुंच गई बेटी

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement