Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

OMG! बीच से टूटी वॉटर स्लाइड, धड़ाम से नीचे गिरे लोग, 16 ICU में भर्ती

हादसा तब हुआ जब लोग स्लाइड से फिसलकर नीचे आ रहे थे. तभी अचानक वॉटर स्लाइड बीच से टूट गई.

OMG! बीच से टूटी वॉटर स्लाइड, धड़ाम से नीचे गिरे लोग, 16 ICU में भर्ती
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दुर्घटना कब किस के साथ कहां हो जाए हो जाए कुछ पता नहीं चलता. कौन सोचेगा कि वो वॉटर पार्क में चिल करने जाए और वहां की स्लाइड की टूट जाए लेकिन कुछ लोगों के साथ ऐसा हादसा भी हो गया. वॉटर पार्क का सारा मजा एक पल में किरकिरा गो गया. कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो इंडोनेशिया (Indonesia) के केनपार्क वॉटर पार्क (Kenpark Waterpark) का है. जहां अचानक से एक वॉटर स्लाइड (Water slides) टूट गई और कई लोग ऊपर से सीधे नीचे आ गिरे. इस हादसे में करीब 16 लोग स्लाइड से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए हैं. 

कैसे हुआ हादसा?

इंडोनेशियाई मीडिया एजेंसी अंतरा की रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा तब हुआ जब लोग स्लाइड से फिसलकर नीचे आ रहे थे. तभी अचानक वॉटर स्लाइड बीच से टूट गई. स्लाइड के टूटने से करीब 16 लोग इस हादसे का शिकार हो गए. इन सभी की हालत गंभीर है. सभी को आईसीयू (ICU) में भर्ती किया गया है.

यहां देखें हादसे का खौफनाक वीडियो: 


इस वजह से टूटी वॉटर स्लाइड

वायरल वीडियो को NOODOU नाम के पेज पर पोस्ट किया गया है. वीडियो में लोगों को वॉटर स्लाइड से गिरते हुए साफ देखा जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्लाइड के किनारे पर दरार आ गई थी. इस वजह से ज्यादा प्रेशर पड़ा तो स्लाइड टूट गई. इसकी वजह ओवरलोड भी बताई जा रही है. सोशल मीडिया पर वायरल यह खौफनाक वीडियो 7 मई का बताया जा रहा है. जो अब कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

यह भी पढ़ें: Veg Pizza के बदले Dominos ने की नॉनवेज की डिलीवरी, अब देने होंगे नौ लाख से ज्‍यादा रुपये

लोगों ने लगाए मरम्मत न कराए जाने के आरोप

इस खौफनाक हादसे के वीडियो के वायरल होने के बाद वॉटर पार्क (Water park) की मेंटेनेंस पर भी सवाल उठ रहे हैं. लोग पार्क की व्यवस्था को लापरवाह कह रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस वॉटर पार्क में मेंटेनेंस का काम नौ महीने पहले किया गया था. जिसके बाद से एक बार भी यहां मरम्मत का कोई काम नहीं हुआ है. इसी वजह से ये गंभीर हादसा हुआ है.

यह भी पढ़ें: Shocking! 2 साल पहले मरे हुए शख्स की आत्मा लेने अस्पताल पहुंचा परिवार, कहा- अभी नहीं मिली है मुक्ति

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement