Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Solid Body गाने पर इस लड़का-लड़की का जबरदस्त डांस, मूव्स के दीवाने हुए लोग, Video Viral

Instagram Viral Video: लड़का-लड़की के डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग दोनों के ही डांस के फैन हो गए हैं और खूब तारीफ भी कर रहे हैं.

Solid Body गाने पर इस लड़का-लड़की का जबरदस्त डांस, मूव्स के दीवाने हुए लोग, Video Viral

Instagram Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फेसबुक से लेकर इंस्टग्राम तक पर लोग अपने वीडियोज अपलोड करके टैलेंट दिखाते रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर डांस के वीडियो काफी तेजी से वायरल होते हैं. अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स भी खुलकर क्रिएटर्स पर अपना प्यार लुटाते हैं. कुछ ऐसा ही एक बार फिर हुआ है. एक लड़का-लड़की ने अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला तो लोगों ने तारीफों की झड़ी लगा दी. दोनों हरियाणवी गाने पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं. 

दरअसल, इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियों में एक लड़का और लड़की ब्लैक कपड़ों में नजर आ रहे हैं और वीडियो का बैकग्राउंड ऐसा है मानों दोनों पहाड़ों पर घूमने गए हैं. वीडियो में दोनों हरियाणवी गाने 'सॉलिड बॉडी' पर धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं. लड़का तो अच्छा डांस कर ही रहा है लेकिन लड़की के डांस मूव्स लोगों को अपना दीवाना बना रहे हैं. दोनों का डांस देख लोग इनके फैन हो गए हैं.

यह भी पढ़ें- मोबाइल चला रहे बच्चे लेकिन टॉयलेट करना नहीं आता, डायपर खरीदकर परेशान हो गए इस देश के लोग  

यह भी पढ़ें- तलाक हुआ या ऑफिस में किसी से चलने लगा चक्कर, नौकरी नहीं देगी यह कंपनी  

इंस्टाग्राम पर यह वीडियो चाहत सिंह नाम की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपलोड किया है. वीडियो को अब तक साढ़े तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ चुकी है और लोग दोनों के डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement