Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Video: हाथी करने लगा बाबा रामदेव की तरह शीर्षासन, लोग बोले- क्या जंगल में खोलेगा ट्रेनिंग सेंटर

वीडियो को देख जहां लोग हैरान हैं, वहीं कुछ लोगों में गुस्सा भी देखने को मिल रहा है. लोगों का दावा है कि ऐसा करने के लिए जानवर को ट्रेन किया गया है.

Video: हाथी करने लगा बाबा रामदेव की तरह शीर्षासन, लोग बोले- क्या जंगल में खोलेगा ट्रेनिंग सेंटर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक हाथी को गजब का करतब करते हुए देखा जा रहा है. दरअसल, नहाते समय हाथी इतना मदमस्त हो गया कि वह अपने सिर के बल खड़ा हो गया. हाथी के हैड स्टैंड के इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है. 

वीडियो को मोरिसा श्वार्ट्ज ने ट्विटर पर पोस्ट किया है. इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मुझे नहीं पता था कि हाथी ऐसा कर सकते हैं.' महज दो ही दिन में वीडियो को 3.4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. साथ ही  11,000 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है.

यहां देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें- OMG! पानी से फुदककर निकली मछली, सीधे जाकर शख्स के गले में फंसी फिर...

7 सेकेंड के इस वीडियो में एक हाथी को नहाते वक्त हेडस्टैंड करते हुए देखा जा रहा है. वीडियो को देख जहां लोग हैरान हैं, वहीं कुछ लोगों में गुस्सा भी देखने को मिल रहा है. लोगों का दावा है कि ऐसा करने के लिए जानवर को ट्रेन किया गया है. इसके बाद देखते ही देखते कमेंट सेक्शन में पशु क्रूरता को लेकर चर्चा शुरू हो गई.  लोगों का कहना है कि एक ट्रेंड हाथी ही इस तरह से करतब कर सकता है. 

इतना ही नहीं, लोगों ने मोरिसा श्वार्ट्ज को भी लगे हाथों ले लिया. एक यूजर ने उनके कैप्शन का रिप्लाई करते हुए लिखा, 'बुरा न मानें लेकिन जब आपको जानवरों की तरह ट्रेन किया गया हो तो आप कुछ भी कर सकते हैं.' वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि सर्कस के हाथी हर समय ऐसा करते हैं. हालांकि यह पसंद से नहीं है, हाथी को कैद में रखकर मानव मनोरंजन के लिए ट्रेनिंग दी गई है. ऐसा न जानें कितने जानवरों के साथ किया जाता है. 

बहरहाल वीडियो को लेकर लोगों में आक्रोष देखा जा रहा है. हर कोई हाथी के मालिक की निंदा कर रहा है. 

ये भी पढ़ें- UP: सुहागरात पर दूल्हे को छत पर जाना पड़ा महंगा, अब घर वाले दे रहे हैं ताने

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement